• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में बवाल : गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे ग्रामीण, जबरन सप्लाई चालू कर कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी

Chaos in Amritsar : Villagers Break Down Gate to Storm Power Station; Forcibly Restore Supply and Threaten Employees with Death - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के गांव वडाला भिट्टे वढ़ स्थित बिजली घर में सोमवार देर रात भारी हंगामा हो गया। बिजली कटौती से नाराज आसपास के गांवों के करीब 20-25 लोग जबरन बिजली घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। प्रदर्शनकारियों ने न केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, बल्कि पावर ग्रिड के फीडर से छेड़छाड़ कर बंद की गई बिजली सप्लाई को खुद ही बहाल कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बिजली कट लगाया गया था। लेकिन आधी रात को आए उपद्रवियों ने उनकी एक न सुनी। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें काम न करने देने और जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिससे स्टाफ में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कंबो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से औपचारिक शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सरकारी काम में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से रात के समय ड्यूटी करने वाले स्टाफ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि इसी तरह की घटनाएं होती रहीं, तो उनके लिए सुरक्षित माहौल में काम करना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaos in Amritsar : Villagers Break Down Gate to Storm Power Station; Forcibly Restore Supply and Threaten Employees with Death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar news, electricity board attack, power grid hungama, punjab police, government duty interference, forced power supply, employee safety, wada bhitte wadh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved