• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर: दो मासूम बच्चियों ने कला प्रदर्शनी से हुई कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दे दी, भगवंत मान ने सराहा

Amritsar: Two innocent girls donated the proceeds from an art exhibition to help flood victims, Bhagwant Mann praised them. - Amritsar News in Hindi

अमृतसर । पंजाब में आई बाढ़ से इस बार भारी नुकसान हुआ है। इस बीच अमृतसर की दो बेटियों मोक्ष सोई (7) और श्रीनिका शर्मा (6)) ने वह कर दिखाया जिसके बारे में बड़े-बड़े लोग सिर्फ सोचते हैं पर करते हैं। दोनों बच्चियों ने अपनी पहली आर्ट एक्जीबिशन से हुई पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान को दे दी। इन बच्चियों का दिल उस समय पसीज गया, जब उन्होंने टीवी पर पंजाब में आई भयानक बाढ़ की तस्वीरें देखीं। इसके बाद उन्होंने अपनी बनाई हुई क्रोशे आर्ट की प्रदर्शनी लगाई और उसकी पूरी आय बाढ़ पीड़ितों को समर्पित कर दी। इन बच्चियों से चेक स्वीकार करते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुले दिल से उनकी मानवता और संवेदनशीलता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चों के मन में दूसरों के दुख को बांटने की भावना है। यह समाज का भविष्य उज्ज्वल है।
सात साल की मोक्ष सोई ने आईएएनएस से कहा, "हमने पंजाब सीएम को चेक इसलिए दिया ताकि जो लोग बाढ़ में परेशान हैं, उनकी मदद हो सके। जब बाढ़ आई थी और मैं टीवी पर वो दृश्य देखती थी, तो मन करता था कि मैं टीवी के अंदर घुसकर ही मदद कर दूं। अब जब मैंने अपनी तरह से कुछ किया है, तो बहुत अच्छा लग रहा है।"
मोक्ष ने बताया कि उन्होंने और श्रीनिका ने मिलकर प्रदर्शनी लगाई और उससे जो पैसे मिले, वो सीएम को भेंट किए।
कक्षा एक में पढ़ने वाली छह साल की श्रीनिका शर्मा ने कहा, "हमने प्रदर्शनी लगाकर पैसे जुटाए और वो पैसे पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिए ताकि बाढ़ पीड़ितों की सहायता हो सके। जब मैं टीवी पर बाढ़ की खबरें देखती थी, तो लगता था कि गाड़ी में बैठकर तुरंत मदद करने चली जाऊं। अब मदद करके बहुत अच्छा लग रहा है।"
श्रीनिका की मां पूनम ने कहा, "इन बच्चियों ने छोटी उम्र में समाज सेवा का जो उदाहरण दिया है, वह प्रेरणादायक है। हर अभिभावक को अपने बच्चों को ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amritsar: Two innocent girls donated the proceeds from an art exhibition to help flood victims, Bhagwant Mann praised them.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhagwant mann, amritsar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved