• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर डाकघर में भाषा विवाद: पंजाब में हो तो पंजाबी आनी चाहिए, कर्मचारी को धमकाया; वीडियो वायरल

Amritsar Post Office Language Dispute : If youre in Punjab, you should know Punjabi, Employee Threatened; Video Goes Viral - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित रियाल्टो चौक मुख्य डाकघर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद भाषा को लेकर विवाद गहरा गया है। वीडियो में एक युवक डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट पर पंजाबी भाषा में काम करने का दबाव बनाता नजर आ रहा है। युवक का कहना है कि “अगर आप पंजाब में हैं तो आपको पंजाबी आनी ही चाहिए।” मामले में पोस्टल असिस्टेंट विशाल सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और पिछले चार वर्षों से अमृतसर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदी और अंग्रेजी का पूरा ज्ञान है, लेकिन एक युवक जबरन उनसे पंजाबी में बात करने का दबाव बना रहा था और वीडियो भी बना रहा था। ‘पंजाबी न बोलने पर बनाया दबाव’
विशाल सिंह के अनुसार, युवक रजिस्ट्री करवाने आया था और बात-बात पर यह कह रहा था कि पंजाब में नौकरी करते हैं तो पंजाबी आनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने विनम्रता से कहा कि पास बैठे कर्मचारी पंजाबी में मदद कर देंगे, लेकिन युवक लगातार बहस करता रहा।
वीडियो बनाना निजता का उल्लंघन
पोस्टल असिस्टेंट ने कहा कि बिना अनुमति वीडियो बनाना गंभीर मामला है। डाकघर में लोगों के निजी दस्तावेज, रजिस्ट्री और एफडी से जुड़ी जानकारी होती है। ऐसे में वीडियो बनाना निजता का उल्लंघन है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
डिप्टी पोस्टमास्टर ने कार्रवाई की बात कही
मामले पर डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर ने कहा कि उनके कर्मचारी को डराया-धमकाया गया है। यह पूरी तरह गलत है और इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डाक विभाग का पक्ष
डाक कर्मचारी विशाल सिंह ने कहा कि डाक विभाग केंद्र सरकार के अधीन है और कर्मचारियों की पोस्टिंग देश के किसी भी राज्य में हो सकती है। ऐसे में हर राज्य की भाषा सीखना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कल उनकी पोस्टिंग बंगाल या तमिलनाडु में हो जाए तो क्या वहां की भाषा सीखना अनिवार्य होगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amritsar Post Office Language Dispute : If youre in Punjab, you should know Punjabi, Employee Threatened; Video Goes Viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar post office, language controversy, punjabi language issue, postal employee harassment, viral video punjab, india language row, government employee harassment, amritsar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved