भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल शनिवार को यहां बीजद में शामिल हो गईं। सुंदरगढ़ जिले की कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बिस्वाल पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में यहां नवीन निवास में बीजद में शामिल हुईं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटनायक ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सूत्रों ने कहा कि उनके सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। सुनीता बिस्वाल ने कहा, "मैं नवीन पटनायक से प्रेरित होकर बीजद में शामिल हुई हूं। मैं पार्टी अध्यक्ष के फैसले का पालन करूंगी।"
हेमानंद बिस्वाल खुद भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह वर्तमान में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति की अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope