• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की सतर्कता, सीपीआर देकर बचाई जान

CISF Personnel at Bhubaneswar Airport Save a Life with Timely CPR - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर । भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने अपनी सतर्कता और दक्षता का शानदार परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई। यह घटना एयरपोर्ट के ओओजी स्क्रीनिंग प्वाइंट पर उस समय घटी, जब आईएलएचबीएस का एक स्टाफ अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझते हुए बिना समय गंवाए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। सीपीआर दिए जाने के कुछ समय बाद व्यक्ति को होश आ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को आगे के चिकित्सकीय इलाज के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की एंबुलेंस के जरिए कैपिटल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सीटी/जीडी डिंपल कुमार ने त्वरित निर्णय और साहस का परिचय दिया। उन्हें एचसी/जीडी डीपी गुप्ता का सहयोग मिला। दोनों जवानों की सूझबूझ और फुर्ती से एक अमूल्य जीवन को बचाया जा सका। मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तर की पेशेवर क्षमता और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया का उदाहरण बताया। इस साहसिक कार्य के लिए जवानों की व्यापक रूप से प्रशंसा की जा रही है।
सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने जान बचाने वाला काम किया। एएसजी भुवनेश्वर में सीआईएसएफ जवानों ने ओओजी स्क्रीनिंग पॉइंट पर बेहोश हुए एक आईएलएचबीएस स्टाफ मेंबर को सीपीआर देकर असाधारण सतर्कता और प्रोफेशनलिज्म दिखाया। कुछ देर बाद स्टाफ को होश आ गया। इसके बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए एएआई एम्बुलेंस से भुवनेश्वर के कैपिटल हॉस्पिटल ले जाया गया।"
सीआईएसएफ ने पोस्ट में आगे लिखा, "मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने इस साहसी काम की बहुत तारीफ की और सीआईएसएफ के प्रोफेशनलिज्म और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की भी सराहना की।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CISF Personnel at Bhubaneswar Airport Save a Life with Timely CPR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cisf, bhubaneswar airport, cpr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved