भुवनेश्वर। ओडिशा के बारगढ़ जिले में कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी कर रहे कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा के बार-बार विनती करने के बाद भी पुरुषों का एक समूह उसका पीछा कर रहा है और छेड़खानी कर रहा है। इन युवाओं ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। वे छात्रा के साथ लगातार छेड़खानी करते रहे और उसके साथ मौजूद एक आदमी की पिटाई भी की। ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पहले मेलचामुंडा-पद्मापुर सडक़ पर घटी जब छात्रा अपने कॉलेज से वापस आ रही थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पद्मापुर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण पांडा ने कहा, ‘‘चार मुख्य अभियुक्त और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।’’ बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इंटरनेट पर वीडियो के आने बाद शनिवार को जांच के आदेश दिए।
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope