इंफाल। अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह द्वारा अगवा कर सिंगापुर ले जाई जा रहीं आठ मणिपुरी लड़कियों को म्यांमार में छुड़ा लिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्हें वापस उनके घर भेज दिया गया है। रविवार को छुरछंदपुर में उनके घर भेजने से पहले पुलिस ने लड़कियों की काउंसिलिंग कराई। अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों को शुक्रवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा म्यांमार से कोलकाता लाया गया। वे शनिवार को इंफाल पहुंचीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस घटना में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिंगापुर ले जाते समय लड़कियों को यंगून के एक होटल में रखा गया था, जहां उनमें से एक लडक़ी अपने परिवार को सूचित करने में कामयाब रही। इसके बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और यंगून पुलिस की मदद से लड़कियों को बचा लिया।
पीएम मोदी ने लुंबिनी के माया देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
63 लाख लोग होंगे प्रभावित, बुलडोजर के खिलाफ खड़े हो विधायक - अरविंद केजरीवाल
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा
Daily Horoscope