• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

साईं बाबा : CM के बयान से भडक़े श्रद्धालुओं ने किया आज से शिरडी बंद का ऐलान

शिरडी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान बताने से नाराज शिरडी के लोगों ने रविवार से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है। हालांकि बंद के बावजूद साईं बाबा का मंदिर और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े साईं आश्रम खुले रहेंगे। साईं मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलीकर के मुताबिक बंद में मंदिर ट्रस्ट शामिल नहीं है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी। दूसरी ओर, प्रशासन ने यहां नासिक से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। शिरडी सहित करीब 25 गांव के लोग आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमें पाथरी के विकास से आपत्ति नहीं है, लेकिन उसे साईं की जन्मभूमि कहना सही नहीं है। इससे पहले साईं बाबा और उनके माता-पिता के बारे में भी कई गलत दावे किए जा चुके हैं। जब तक मुख्यमंत्री अपने बयान को वापस नहीं लेंगे, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आपको बता दें कि परभणी जिले का पाथरी, शिरडी से करीब 275 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री ने 9 जनवरी को इसे साईं की जन्मभूमि बताते हुए इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sai Baba temple to remain open amid indefinite shutdownat Shirdi city from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sai baba temple, indefinite shutdown, shirdi city, cm uddhav thackeray, maharashtra, pathri, sai baba birth place, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shirdi news, shirdi news in hindi, real time shirdi city news, real time news, shirdi news khas khabar, shirdi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved