• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र: पुणे में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Maharashtra: Inter-state transformer theft gang busted in Pune; three arrested - Pune News in Hindi

पुणे । पुणे क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ट्रांसफॉर्मर और कॉपर के तार चुराने में शामिल था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12.73 लाख रुपए की रकम भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल विनायक साल्वे को इस बारे में सूचना मिलने के बाद यूनिट 7 की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। दरअसल, कांस्टेबल को यह जानकारी मिली थी कि जो लोग ट्रांसफॉर्मर चोरी में संलिप्त हैं, वो बहुत जल्द ही हवेली तालुका का वाडेगांव क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर वाहिद पठान ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) राहुल कोलपे को आदेश दिया कि वह इस सूचना की सत्यता की जांच करके कानूनी कार्रवाई करे। इसके बाद वाडेगांव में इस गिरोह में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। यहां पुलिस ने माल से भरा हुआ वाहन रविवार को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की। इनकी पहचान मोहम्मद साहेबजान मंगरेखान (30), आदर्श चंद्रप्रकाश पांडे (22) और चंद्रसेन शिवरतन धारिया (28) के रूप में हुई है। यह सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में पुणे में रह रहे हैं।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस बात को कबूल किया कि पिछले छह महीने में इन लोगों ने आठ कॉपर ट्रांसफॉर्मर चुराई थी। चोरी की इस वारदात को लोनीकंद पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार में आने वाले वाडेगांव, अष्टपुर, सांगवी संदास, न्हावी संदास और हिंगनगांव क्षेत्र में अंजाम दिया गया था
पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तारी की वजह से लोनिकंद पुलिस स्टेशन में दर्ज भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4) और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत दर्ज आठ मामलों का भी निपटारा हो गया।
इस गिरोह में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया और अब मामले की जांच जारी है। जिसके तहत यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल थे। जांच के तहत यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉपर को कहां बेचा गया था?
इससे पहले 27 मई को पिंपरी-चिंचवड पुलिस इस गिरोह में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी पुणे जिले में इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसफॉर्मर चोरी से जुड़े 48 मामलों में शामिल थे।
चाकन नॉर्थ पुलिस ने खेड़ तालुका के बिरदवाड़ी गांव में स्थित नेक्सस हेल्थकेयर में लगे ट्रांसफार्मर से तांबे के तारों की चोरी की जांच करते हुए इस मामले को सुलझाया। बताया जाता है कि चोरी की घटना 15 और 16 मई के बीच हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Inter-state transformer theft gang busted in Pune; three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft gang, pune, maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pune news, pune news in hindi, real time pune city news, real time news, pune news khas khabar, pune news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved