• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र : नदी से 15 नक्सलियों के शव बरामद, 48 घंटें में 37 ढेर

15 more Maoists bodies recovered from Maharashtra Gadchiroli - Nagpur News in Hindi

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी से मंगलवार तडक़े सुरक्षाबलों ने 15 और संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिसके बाद पिछले 48 घंटों में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 37 हो गई है। वहीं, सोमवार रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी में कम से कम छह नक्सली मारे जा चुके हैं। रविवार को 36 घंटे चली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बहने वाली नदी के किनारे से शव बरामद किए गए थे। शव पानी में फूल चुके थे और उनका सडऩा शुरू हो गया था। एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि ये सभी 11 शव रविवार सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकले नक्सलियों के हो सकते हैं। शायद इनकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई होगी। समूचे गढ़चिरौली जिले में तलाशी अभियान जारी है। इस क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने लगभग चारों तरफ से सील कर दिया है। नक्सलियों को ढूंढ़ निकालने के लिए जंगलों, गांवों, पहाडिय़ों और घाटियों में खोज अभियान जारी है। हालिया मुठभेड़ सोमवार को जिमलागट्टा के राजाराम कनहिला गांव में हुई थी। मृतकों में अहेरी दलम का कमांडर भी शामिल है, जिसकी पहचान नंदू के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सिनरोचा और पेरीमेली से नक्सलियों को दो दिनों तक चले अभियान में पूरी तरह खदेड़ दिया गया है।
महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिपिन बिहारी ने कहा कि अबतक सी-60 कमांड बलों ने तीन नक्सली दलम कमांडरों को ढेर कर दिया है। अलग-अलग मुठभेड़ों में रविवार व सोमवार को कुल 19 महिला व 18 पुरुष नक्सली मारे गए, लेकिन आंकड़े के बढऩे की संभावना है।
बिहारी ने कहा कि अबतक पुलिस ने नक्सल साहित्य के अलावा दो एके-47, दो इनसास, तीन एसएलआर, तीन 303 व एक 58 मिमी की बंदूक, आठ 12 बोर की राइफलें और डिटोनेटर्स सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। बारिश और खराब मौसम के बावजूद समूचे गढ़चिरौली जिले में खोज अभियान जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 more Maoists bodies recovered from Maharashtra Gadchiroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maoists, maoists bodies, maharashtra gadchiroli, maharashtra, gadchiroli, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagpur news, nagpur news in hindi, real time nagpur city news, real time news, nagpur news khas khabar, nagpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved