मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को रविवार को सामना समूह का नया संपादक नियुक्त किया गया। प्रबोधन प्रकाशन द्वारा संचालित समूह में प्रमुख रूप से दैनिक समाचार पत्र सामना और दोपहर का सामना हैं जिन्हें शिवसेना का आधिकारिक प्रकाशन माना गया है। इसकी स्थापना दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समूह प्रकाशक राजेंद्र एम. भागवत द्वारा सुभाष आर देसाई और लीलाधर बी. डेके के रूप में अन्य ट्रस्टियों के नाम के साथ रविवार को रश्मि ठाकरे को संपादक बनाए जाने की घोषणा समाचार पत्रों में की गई। संपर्क करने पर एक पार्टी नेता ने कहा कि चूंकि अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है, तो वे इसे पूरी दम से निभाएंगी। उन्होंने हालांकि विस्तार से इसकी जानकारी देने से इंकार कर दिया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope