• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Sushant Case : ड्रग कनेक्शन पर NCB ने कंसा अब्दुल परिहार पर शिकंजा, जांच में सामने आया रिया के भाई का नाम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है। रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने पूछताछ की है। रिया के पेरेंट्स से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। इस केस में सीबीआई जांच का आज 13 वां दिन है। सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस की जांच में जुटी हैं। बता दें कि रिया पर 34 वर्षीय सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। अपडेट :- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इस मामले में मुंबई से ज़ैद विलात्रा को गिरफ्तार किया है।
:- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के बांद्रा से अब्दुल बसित परिहार को गिरफ्तार किया, इसका सैमुअल मिरांडा से संबंध था। सैमुअल मिरांडा पर शौविक चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती के भाई) के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।

:- पैडलकर जैद के पिता ने की रिपोर्टर के साथ बदसलूकी
सुशांत राजपूत मामले में नॉरकोटिक विंग ने कार्रवाई करते हुए ड्रग पैडलकर जैद को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान जैद ने शौविक का नाम भी लिया है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट जैद के घर पहुंचा तो वहां उसके पिता ने रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की। सवाल पूछने पर अभ्रद भाषा, मारपीट की गई।
:- सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी DRDO गेस्ट हाउस पहुँचे।
:- रिया चक्रवर्ती के पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस पहुँचे, जहां सुशांत की मौत मामले की जाँच कर रही CBI टीम रह रही है।
ED ने वरुण माथुर को आज पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बिजनेस पार्टनर वरुण माथुर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के लिए तलब किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने इंसाई वेंचर्स के निदेशक वरुण माथुर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस कंपनी को सुशांत ने अप्रैल 2018 में उनके साथ लॉन्च किया था। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी यह जानना चाहती है कि सुशांत ने फर्म में किस तरह निवेश किया था। वित्तीय जांच एजेंसी यह भी जानना चाहती थी कि फर्म किस तरह का बिजनेस कर रही है और क्या केवल सुशांत ही माथुर और सौरभ मिश्रा के साथ इसके निदेशक थे।
ईडी ने अब तक सुशांत की प्रेमिका रिया, उसके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी, उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और अन्य का बयान दर्ज किया है। ईडी ने 31 जुलाई को सुशांत के पिता द्वारा पटना में की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे या स्थानांतरित किए गए थे।
रिया के भाई शौविक से NCB जल्द कर सकती है पूछताछ
:- एनसीबी जल्द रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ कर सकती है। पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा। पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की पूछताछ में शौविक का नाम सामने आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushant Case Live: Padalkar Zaid father misbehaves with report, name of Riya brother surfaced in investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushant case, padalkar zaid, father misbehaves with report, name of riya brother, surfaced in investigation, shovik chakraborty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved