• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, विवादित टिप्पणी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Mumbai Police summons Kunal Kamra, called for questioning in controversial comment case - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम लिए बिना की गई विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन को समन भेजा है। पुलिस ने कामरा को मामले की जांच के लिए उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। बता दें, कुणाल कामरा महाराष्ट्र से बाहर हैं, इसलिए यह समन उन्हें व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है। कुणाल कामरा को आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। साथ ही, खार पुलिस की एक टीम सोमवार को कुणाल कामरा के घर गई और उनके माता-पिता को भी समन की एक प्रति दी। कुणाल कामरा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा भी की और माफी नहीं मांगने की बात कही है। कॉमेडियन ने कहा, "मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है। सभी प्रकार के शो के लिए एक जगह है। हैबिटेट (या कोई अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही उसके पास इस बात पर कोई नियंत्रण है कि मैं क्या कहता या करता हूं। न ही कोई राजनीतिक दल ऐसा करता है।"
कामरा ने आगे कहा, "किसी कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी आयोजन स्थल पर हमला करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना टमाटर ले जा रही एक ट्रक को इसलिए पलट देना, क्योंकि परोसा गया बटर चिकन आपको पसंद नहीं आया।"
उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर कामरा ने कहा, "भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हमारे अधिकार का उपयोग केवल शक्तिशाली और अमीर लोगों की चापलूसी करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, भले ही आज का मीडिया हमें अन्यथा विश्वास दिलाए। एक शक्तिशाली सार्वजनिक व्यक्ति की कीमत पर मजाक को बर्दाश्त न कर पाने की आपकी अक्षमता मेरे अधिकार की प्रकृति को नहीं बदलती। जहां तक मुझे पता है, हमारे नेताओं और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के सर्कस का मजाक उड़ाना कानून के विरुद्ध नहीं है। हालांकि, मैं अपने खिलाफ की गई किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालत के साथ सहयोग करने को तैयार हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन, क्या कानून उन लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और समान रूप से लागू होगा, जिन्होंने यह तय किया है कि किसी मजाक से आहत होने पर तोड़फोड़ करना उचित प्रतिक्रिया है? और बीएमसी के उन अनिर्वाचित सदस्यों के खिलाफ, जो आज बिना किसी पूर्व सूचना के हैबिटेट पहुंचे और हथौड़ों से जगह को तोड़ दिया? शायद अपने अगले स्थान के लिए, मैं एलफिंस्टन ब्रिज या मुंबई में किसी अन्य संरचना का चयन करूंगा।"
कामरा ने लिखा, "जो लोग मेरा नंबर लीक करने या मुझे लगातार कॉल करने में व्यस्त हैं, मुझे यकीन है कि अब तक आपको एहसास हो गया होगा कि सभी अज्ञात कॉल मेरे वॉयसमेल पर जाते हैं, जहां आपको वही गाना सुनाया जाएगा, जिससे आप नफरत करते हैं।"
कॉमेडियन ने माफी नहीं मांगने की बात कही। उन्होंने लिखा, "मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वही है जो अजित पवार (प्रथम उपमुख्यमंत्री) ने एकनाथ शिंदे (द्वितीय उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा। मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Police summons Kunal Kamra, called for questioning in controversial comment case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai police, kunal kamra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved