• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

Mumbai : आरे में पेड़ काटने का कांग्रेस नेता ने जताया विरोध, जावड़ेकर ने दी सफाई

मुंबई। मुंबई के आरे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पेड़ काटने का विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। एक ओर पर्यावरण प्रेमी यहां डटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी ओर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो रहा है। गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भी तीखा हमला बोला है। इसके विरोध को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरे की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए। वहीं इसका विरोध सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पेड़ का काटने का विरोध जताया है।

UPDATE...


- कांग्रेस नेता संजय निरूपम को आरे कॉलोनी में जाने से रोका गया।

-केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो के लिए भी पेड़ काटे गए थे, उस समय भी कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया था, लेकिन तब दिल्ली मेट्रो ने एक के बदले 5 पौधे लगाए थे, आज वो पौधे वृक्ष बन गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो आज दुनिया की बेस्ट मेट्रो है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने की अनुमति हाईकोर्ट ने भी दी है।


कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने आरे कॉलोनी में पेड़ों के काटे जाने पर चिंता जताई है। मिलिंद ने कहा कि आरे में पेड़ों की क्रूर कटाई मुंबई के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि यह अपने फेफड़ों में बार-बार छुरा घोंपने जैसा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब शहर समुद्र तट और हरे आवरण को नष्ट करता तो वो प्रलय के दिन और करीब जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Police: Prohibitory orders under Section 144 of CrPC imposed in the area near the metro-rail project site in Aarey Forest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai police, crpc 144, metro-rail project, aarey forest, bombay high court, swaraj india yogendra yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved