मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से पंजाब पुलिस ने कुछ देर पूछताछ की है। राखी सावंत पर धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद राखी सावंत को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस की टीम तीन दिन से मुंबई में है।
जनसत्ता ऑनलाइन के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मुंबई स्थित राखी सावंत के घर पुलिस पहुंची और कुछ देर पूछताछ की। मगर बाद में
लुधियाना पुलिस ने साफ किया कि चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया था मगर
वे खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। डीसीपी ध्रुमन निम्बाले ने कहा, लुधियाना
पुलिस ने मुंबई में राखी सावंत को नहीं गिरफ्तार किया है। वहां भेजी गई चार
सदस्यीय टीम बुधवार सुबह लौटेगी और अभी वह ट्रेन में है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope