• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुर्खियों में बने रहने के लिए कुणाल कामरा विवादित बयान देते हैं: परिणय फुके

Kunal Kamra makes controversial statements to remain in the headlines: Parinay Phuke - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन्हें टारगेट किया है। कुणाल कामरा के बयान पर भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि कॉमेडियन जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं जिससे वो सुर्खियों में बने रहें। मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि कुणाल कामरा की कॉमेडी का ग्राफ नीचे की ओर था। ग्राफ को ऊपर करने के लिए कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया, जिससे वह सुर्खियों में आ जाए। वह पहले भी बड़े-बड़े नेताओं का टारगेट कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, " कुणाल कामरा जैसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कुणाल कामरा अजीत पवार का नाम लेकर बचने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुझे याद नहीं है कि कुणाल कामरा की तरह कभी अजीत पवार ने इस तरह की कविता सुनाई है।"
बता दें कि कुणाल कामरा ने साफ कर दिया है कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे।
दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वह आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं करते हैं और अपने काम के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। कामरा का नाम लिए बिना उपमुख्यमंत्री ने कहा, "इस व्यक्ति ने सुपारी लेकर बयान दिया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, आप इसका फायदा उठा सकते हैं और व्यंग्य कर सकते हैं। लेकिन, यह एक तरह से सुपारी लेकर बोलना है। मैंने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, कार्यकर्ताओं की भी भावनाएं होती हैं। इसी व्यक्ति ने पहले सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अर्नब गोस्वामी और उद्योगपतियों के बारे में बयान दिया था। ये सुपारी लेकर लगाए गए आरोप हैं, इसलिए मैंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं बोलूंगा भी नहीं। मैं अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हूं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kunal Kamra makes controversial statements to remain in the headlines: Parinay Phuke
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parinay phuke, kunal kamra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved