• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुणाल कामरा संविधान विरोधी, महाराष्ट्र में किसी ने दिया स्टूडियो तो चलेगा बुलडोजर: राम कदम

Kunal Kamra is anti-constitution, if anyone gives him a studio in Maharashtra, bulldozer action will be taken: Ram Kadam - Mumbai News in Hindi

मुंबई । स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा मामले में भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र में स्टूडियो संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। राम कदम ने कहा कि कुणाल कामरा को शो के लिए अगर कोई स्डूडियो देता है और स्टूडियो पर जांच के दौरान अवैध निर्माण पाया गया तो बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में हैं। इस वीडियो में कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा है। भाजपा नेता राम कदम ने कुणाल कामरा को संविधान विरोधी इंसान बताया है और चेतावनी दी कि अगर उसे महाराष्ट्र में कोई स्टूडियो देते हैं, तो उस पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि कुणाल कामरा एक मूर्ख व्यक्ति है और उसका यह अहंकार है जो सस्ती लोकप्रियता के लिए बयानबाजी कर रहा है। जिस स्टूडियो में उसने ये बयान दिया था, उसे ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा संविधान विरोधी इंसान है जो पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और न्यायपालिका पर बयान देकर अपनी मानसिकता दिखा चुका है। ऐसे इंसान पर कानूनी कार्रवाई होनी ही चाहिए।
उद्धव ठाकरे द्वारा कुणाल कामरा को समर्थन देने पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि कल दोनों पिता-बेटे ने कुणाल कामरा का समर्थन किया। दोनों अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कदम ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने पुत्र प्रेम में आकर अपना पूरा दल तहस-नहस कर लिया है। एक जमाने में उनके कितने विधायक थे और आज उनकी स्थिति क्या है। यह सब उचित निर्णय नहीं लेने की वजह है। मैं समझता हूं कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के साथ है।
एक सवाल के जवाब में राम कदम ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था अच्छी है। विपक्ष का काम बेवजह के मुद्दों पर बयानबाजी करना है।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के सामने लिखे लेख के बारे में राम कदम ने कहा कि हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, इसलिए उनके लेख पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kunal Kamra is anti-constitution, if anyone gives him a studio in Maharashtra, bulldozer action will be taken: Ram Kadam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram kadam, bulldozer action, maharashtra, kunal kamra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved