• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी एकसाथ लडेगी 2019 का चुनाव : फडणवीस

Devendra Fadnavis says BJP and Shiv Sena should contest Lok Sabha, Maharashtra Assembly polls together in 2019 - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले साल 2019 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लडेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना द्वारा केन्द्र और महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां 2019 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि शिवसेना इस राजनीतिक तथ्य से वाकिफ है कि अगर दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें नुकसान होगा, क्योंकि कांग्रेस, राकांपा तथा अन्य के एकसाथ आने से विपक्ष का वोट बैंक संगठित हो गया है। बुधवार को फडणवीस सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को देर रात चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे और महाराष्ट्र भाजपा ने इस विचार का विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने हाल की मीडिया की उन रिपोर्टों को बकवास बताया जिसमें दिल्ली की एक एजेंसी के सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि भाजपा के छह सांसद और 50 विधेयक अपने खराब प्रदर्शन के कारण चुनाव में हार का सामना कर सकते हैं। इससे विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा का आंतरिक सर्वेक्षण उत्साहजनक हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अधिक से अधिक विधायक चुने जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devendra Fadnavis says BJP and Shiv Sena should contest Lok Sabha, Maharashtra Assembly polls together in 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devendra fadnavis, bjp and shiv sena, bjp, shiv sena, lok sabha, maharashtra assembly polls, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी और शिवसेना, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved