• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या, शिवसेना ने गठबंधन सहयोगियों को भी दिया न्यौता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे जल्द ही अयोध्या जाएंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। राउत ने लिखा कि चलो अयोध्या! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे। सरकार अपना काम कर रही है और भगवान राम की कृपा से पूरे 5 साल चलेगी।

सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे। अपने अगले कार्यों का दिशा-निर्देश भी निर्धारित करेंगे। हम चाहते हैं कि हमारे गठबंधन सहयोगी भी इस दौरान साथ आएं। राहुल गांधी भी कई मंदिरों में जाते रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि ठाकरे ने पिछले साल 9 नवंबर को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ऐलान किया था कि वे 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे, लेकिन तब महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हलचल के कारण ऐसा नहीं कर पाए थे। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से सरकार बनी थी और 28 नवंबर को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Uddhav Thackeray to visit Ayodhya to mark 100 days in power, Shiv Sena invites Congress and NCP to join
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm uddhav thackeray, ayodhya, 100 days, shiv sena, congress, ncp, nationalist congress party, uddhav thackeray, maharashtra, sanjay raut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved