• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराष्ट्र : घाटकोपर से एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा ठप, बस-इंटरनेट सेवा रुकी

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में आज कई दलित संगठनों ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ठाणे रेलवे स्टेशन में आंदोलनकारियों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र बंद से भागती-दौडती मुंबई की रफ्तार भी थम गई है। यहां के प्रसिद्ध डब्बावाला असोसिएशन ने अपनी सेवा रद्द कर दी है। मुंबई और आसपास के इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच मुंबई पुलिस के पीआरओ ने जानकारी दी है कि राज्य में विभिन्न जगहों से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।



लाइव अपडेट्स --


- कुछ दिन पहले ही शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन की सर्विस को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अकोला में पत्थरबाजी भी हुई।

- मुंबई में अभी तक 15 बेस्ट की बसों को नुकसान पहुंचाया गया है।

- मुंबई में प्रदर्शनकारी जबरदस्ती दुकानों को बंद करवा रहे हैं।

- घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, मेट्रो सर्विस प्रभावित।

- ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर RPI अंबेडकर पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, करीब 500 से ज्यादा लोग मौजूद।

- NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि भीमा कोरेगांव में जो कुछ हुआ है वह सब सरकार की जिम्मेदारी है सरकार को पता था। उनका कहना है कि वहां पर लाखों लोग जमा हो रहे हैं और उन्हें किस तरह से हैंडल करना है यह सरकार की जिम्मेदारी है जिसमें सरकार विफल रही है हम इस मामले को राज्यसभा में उठाएंगे।

- मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी की, कांडवाली, जोगेश्वरी, विकरोली आदि में ट्रैफिक प्रभावित।

- हिंसा को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स की 30 कंपनियां तैनात।

- बुलढाणा में कई जगह बसों में तोड़-फोड़, यातायात ठप। कई जगह धरना-प्रदर्शन जारी।

- चंद्रपुर के बल्लारपुर में बसों में तोड-फोड की गई।

- औरंगाबाद में इंटरनेट सर्विस रोकी गई।

- पुणे में कई स्कूल बंद हैं। क्लास नहीं चलेंगी हालांकि स्टाफ और टीचर्स को स्कूल आने को कहा गया है।

- मुंबई पुलिस ने हिंसा मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, 100 से अधिक को हिरासत में लिया।

- पालघर में बस सेवा पूरी तरह से ठप हुई, पालघर रेलवे स्टेशन की कैंटीन भी बंद।

- रेलवे का बयान, ट्रेन को रोकने की कोशिश नाकाम की गई।

- ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की भारी तैनाती।

- ठाणे के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी।

- ठाणे इलाके में चार जनवरी की रात तक धारा 144 लागू।




लोकल ट्रेन से लेकर स्कूल और हाइवे बंद-
63 साल के प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि 250 से अधिक दलित संगठनों का इस बंद को समर्थन है। बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई इलाकों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पूरे महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन से लेकर स्कूल और हाइवे बंद रहेंगे। मराहाष्ट्र बंद होने से राज्य की 40 हजार बसें नहीं चलेंगी और पुणे हाईवे भी बंद रहेगा।

सीएम फडनवीस ने दिए जांच के आदेश-
पुणे की जातीय हिंसा पर महाराष्ट्र सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। सरकार ने इसके न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम देवेंद्र फडनवीस ने मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर करीब तीन लाख लोग आए थे। हमने पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की थी। कुछ लोगों ने माहौल बिगाडऩे के लिए हिंसा फैलाई। इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने की महाराष्ट्र सीएम से बात-
उधर, भीमा-गांव हिंसा की दलित नेता और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के सीएम से बात की है। अठावलने ने कहा कि उन्होंने सीएम से जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bhima koregaon violence prakash ambedkar calls for maharashtra bandh on today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhima koregaon violence, prakash ambedkar, maharashtra bandh, maharashtra caste clash, pune violence, violence, bhima-koregaon battle anniversary event, maharashtra cm, dalit rally in pune, maharashtra chief minister, devendra fadnavis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved