मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर चल रहे हैश टॉक टू ए मुस्लिम कैंपेन की निंदा करते हुए इसे बेहूदा बताया है। अनुपम यहां केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। ट्विटर पर हैश टॉक टू ए मुस्लिम अभियान पर यूजर कमेंट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और गौहर खान जैसी शख्सियतों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अनुपम खेर ने अभियान पर कहा, मैं एक ऐसे परिवार से आया हूं जिसने कभी यह नहीं सिखाया कि दूसरे धर्म होते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और यह एक बेहूदा अभियान है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस अभियान में मुस्लिमों को छोटा बताया है, जो मेरे हिसाब से शर्मनाक है। हमें किसी की धार्मिक भावनाओं को नहीं दुखाना चाहिए।
आज कोई अभियान चलाना वास्तव में बहुत आसान हो गया है। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अभियान ट्रेंड करने लगता है। मुझे लगता है कि कुशलता से काम करते हुए हमें चलन शुरू करना चाहिए। हर किसी के खून और जीवन में आई एम अ इंडियन अभियान चलना चाहिए। अनुपम ने सीआईएसएफ कर्मियों के साथ राष्ट्रगान गाया।
शिंदे गुट ने आदित्य ठाकरे को छोड़कर शिवसेना के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की
वरिष्ठ नौकरशाहों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की छवि खराब, सुधार लाएंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
यूपी : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर स्पष्टीकरण मांगा
Daily Horoscope