• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत,दिल्ली पुलिस की हिरासत में है CJP फाउंडर

Abhijeet Dipke grandmother passes away; her health was deteriorating due to age-related ailments. The CJP founder is in Delhi Police custody. - Hingoli News in Hindi

हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को निधन हो गया है। दिपके की दादी हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी में उनके मूल गांव में रहती थीं। वह लंबे समय से बीमार थीं और उम्र ज्यादा होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की मां थीं। जिस वक्त यह दुखद खबर आई, उस वक्त अभिजीत दिपके खुद दिल्ली में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन के लिए वह आज सुबह ही मुंबई से दिल्ली रवाना हुए थे, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
अभिजीत के माता-पिता अनिता और भगवान दिपके अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं। उनके घर के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है। दादी के निधन की खबर के बाद दोनों के तुरंत हिंगोली के लिए रवाना हो की जानकारी है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अभिजीत को संभाजीनगर या हिंगोली जाने की अनुमति कब देती है।
बता दें कि शनिवार सुबह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है।
सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे। फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।
हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhijeet Dipke grandmother passes away; her health was deteriorating due to age-related ailments. The CJP founder is in Delhi Police custody.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cjp protest, abhijeet deepak detained, abhijeet deepak delhi police, ashutosh ranka detained, saurav das detained, cjp founder detained at delhi airport, delhi police action inside flight, cjp protest latest news, tushar gandhi detained, tushar gandhi mumbai police, mahatma gandhi great-grandson tushar gandhi, dhruv rathee detained, dhruv rathee gurugram news, cjp jantar mantar protest, gyanesh kumar resignation demand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hingoli news, hingoli news in hindi, real time hingoli city news, real time news, hingoli news khas khabar, hingoli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved