• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदिशा से दिल दहला देने वाली वारदात : झाड़-फूंक और भभूत के नाम पर 22 वर्षीय युवती से कई दिनों तक दरिंदगी

Vidisha heart-wrenching incident: 22-year-old girl raped for several days in the name of exorcism and bhabhut - Vidisha News in Hindi

विदिशा। ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के बहाने एक युवती को हवस का शिकार बनाया गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले झाड़-फूंक का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। युवती को बासौदा से भोपाल तक ले जाकर कई दिनों तक उसकी अस्मिता को तार-तार किया गया। जब उसे भनक लगी कि वह पुलिस में शिकायत कर सकती है, तो आरोपी घबरा गए और पीड़िता को बस में बिठाकर विदिशा रवाना कर दिया। लेकिन इस बार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। उसने घर पहुंचते ही पति को आपबीती बताई और फिर सीधे एसपी ऑफिस जाकर इंसाफ की गुहार लगाई।
पुलिस का बयान
एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया—“पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।”
बड़ा सवाल
विदिशा पुलिस ने भले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन तीसरा आरोपी अब भी फरार है। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है—
आखिर कब तक भोली-भाली बेटियाँ झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर दरिंदों का शिकार बनती रहेंगी?
और कब तक ऐसे अपराधी समाज के बीच बेखौफ घूमते रहेंगे?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidisha heart-wrenching incident: 22-year-old girl raped for several days in the name of exorcism and bhabhut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vidisha, heart-wrenching, incident, 22-year-old girl, raped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vidisha news, vidisha news in hindi, real time vidisha city news, real time news, vidisha news khas khabar, vidisha news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved