• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपना समय, प्रतिभा, धन, साधन सभी कुछ भारत की सेवा में लगा देना ही युवाओं का एक मात्र लक्ष्य हो : डॉ. चिन्मय पंड्या

The only goal of the youth should be to use their time, talent, money and resources in the service of India: Dr. Chinmay Pandya - Tikamgarh News in Hindi

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के 4 दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या गायत्री शक्तिपीठ टीकमगढ़ पहुंचे और मां गायत्री का पूजन कर परिजनों से भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने गायत्री प्रज्ञा पीठ बकस्वाहा में मां गायत्री का पूजन कर परिजनों से भेंट की। इसके बाद मिशन एवं गुरुसत्ता का संदेश लेकर पंड्या गायत्री शक्तिपीठ दमोह पहुंचे और गायत्री मंदिर में दर्शन पूजन कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर दमोह के डीएम, एडीएम, एसएसपी एवं गायत्री परिजनों ने उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात् वे प्रधानमन्त्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय युवा शक्ति को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा का बोध करवाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एवं गायत्री परिवार दमोह के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर बुंदेलखंड की युवा शक्ति, परिजनों तथा जनमानस को संबोधित किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (संस्कृति एवं पर्यटन, धार्मिक न्यास) राहुल सिंह, सांसद, दमोह लोकसभा क्षेत्र एवं डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग मध्य प्रदेश एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ने चिन्मय पंड्या जी का भावभरा स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि जीवन में गलत कार्य के लिए, पतन के लिए, बिगड़ने के लिए किसी प्रकार की योग्यता अथवा डिग्री की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन, सृजन के लिए, निर्माण के कार्य करने के लिए अदम्य संघर्ष, साहस और संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहाकि आज का दिन बड़ा सौभाग्य लेकर आया है क्योंकि आज हम भारतीय संस्कृति, संस्कारों को समाधान की दृष्टि से देख रहे हैं।
आज सारा विश्व भारतीय संस्कृति की विराट ज्ञान परंपरा को वर्तमान की सभी समस्याओं के समाधान के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जो मिला है उसको सौभाग्य में बदले, अपना समय प्रतिभा, धन, साधन सभी कुछ भारत की सेवा में लगा देना ही युवाओं का एक मात्र लक्ष्य हो। इसके पश्चात डॉ. पंड्या ने गायत्री प्रज्ञा पीठ बड़ी देवी, दमोह में मां गायत्री का पूजन कर परिजनों से भेंट की। उन्होंने दमोह के प्रसिद्ध बड़ी देवी मन्दिर में मां का दर्शन कर सभी की उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The only goal of the youth should be to use their time, talent, money and resources in the service of India: Dr. Chinmay Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikamgarh, akhil vishwa gayatri parivar, dr chinmay pandya, vice chancellor, dev sanskriti vishwavidyalaya, gayatri shaktipeeth, maa gayatri, gayatri pragya peeth bakswaha, worship, family members, news in hindi, latest news in hindi, news, tikamgarh news, tikamgarh news in hindi, real time tikamgarh city news, real time news, tikamgarh news khas khabar, tikamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved