• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश: संपत्ति के लालच में मां की हत्या कर शव को दीवार में चुनवाया

Madhya Pradesh: Due to greed for property, mother was murdered and her body was buried in the wall. - Sheopur News in Hindi

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी विधवा मां की हत्या कर दी और शव को दीवार में चुनवा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक ने छह मई को अपनी मां के लापता होने की शिकायत कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायतकर्ता बेटे से ही पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक से बुधवार की रात शक के आधार पर पूछताछ की गई। शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मां की हत्या की बात स्वीकार की।
मां के साथ उसने दरिंदगी क्यों की, इस बात का भी खुलासा हो गया है। उसने जायदाद के लालच में मां की हत्या की और उसके बाद शव को दीवार में चुनवा दिया।
बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस शव को बरामद करने की कोशिश में लगी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Due to greed for property, mother was murdered and her body was buried in the wall.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, property, mother, murdered, crime news in hindi, crime news, sheopur news, sheopur news in hindi, real time sheopur city news, real time news, sheopur news khas khabar, sheopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved