• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाजापुर में विजय दिवस पर पुलिस बैण्ड द्वारा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Police band paid emotional tribute to martyrs on Vijay Diwas in Shajapur - Shajapur News in Hindi

शाजापुर। विजय दिवस के अवसर पर शाजापुर जिले के आजाद चौक में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस बैण्ड और एम.जी. कान्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति गीतों की धुनों ने उपस्थित लोगों में जोश और गर्व का संचार किया। यह प्रस्तुति भारतीय सेना के बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक माध्यम बनी, खासकर 16 दिसंबर 1971 को हुए युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को। पुलिस बैण्ड ने शहीदों के सम्मान में देशभक्ति धुनों का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीषा वास्केल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस त्रिलोक सिंह पंवार, अनुविभागीय अधिकारी गोपाल सिंह चैहान, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, यातायात प्रभारी सौरभ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police band paid emotional tribute to martyrs on Vijay Diwas in Shajapur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, band, paid, emotional, tribute, martyrs, vijay diwas, shajapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shajapur news, shajapur news in hindi, real time shajapur city news, real time news, shajapur news khas khabar, shajapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved