• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडला : बम्हनी पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, थाना घेरकर की कार्यवाही की मांग

Mandla: Villagers anger against Bamhani police, demanded action by gheraoing police station - Mandla News in Hindi

मंडला। ठरका गांव के एक व्यक्ति मिथलेश चक्रवर्ती द्वारा आत्महत्या करने के बाद से बम्हनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के परिवार से लिए गए बयान में छेड़छाड़ की है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कुछ महीने पहले, मिथलेश चक्रवर्ती ने बम्हनी पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का था, लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा किए गए अत्याचारों के कारण ही उसने अपनी जान दी। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने उनके बयान में बदलाव कर दिया है। आज, ठरका के सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने बम्हनी बंजर थाने के सामने इकट्ठा होकर पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना प्रभारी प्रदीप पांडे का तबादला करने की मांग की और यह चेतावनी दी कि अगर उनके आरोपों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, और दो गांववालों को थाने लाकर पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक, जांच अभी भी जारी है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से जांच नहीं की और मामले को हल्का लिया।
मंडला के एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जो भी जिम्मेदार व्यक्ति होगा, उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।"
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पांच घंटे तक चले तनावपूर्ण माहौल के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और स्थिति को शांत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandla: Villagers anger against Bamhani police, demanded action by gheraoing police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandla, villagers, police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandla news, mandla news in hindi, real time mandla city news, real time news, mandla news khas khabar, mandla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved