• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीसरा टी20 : इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन से हार, भारत 2-1 से आगे

3rd T20: Abhishek storm in Indore; West Indies lose by 14 runs; India leads 2-1 - Indore News in Hindi

इंदौर। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 14 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान देश ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 7 के स्कोर पर संजू सैमसन (3) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। ईशान 18 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हो गए। आलम ये रहा कि टीम ने 135 रन तक 5 विकेट खो दिए।
इसके बाद तिलक वर्मा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन और अक्षर पटेल के साथ सातवें विकेट के लिए 25 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। तिलक वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। मेहमान खेमे से रोस्टन चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट निकाले। कीमो पॉल और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट चटकाए।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में 209/7 का स्कोर ही बना सकी। इस टीम को भी 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान शाई होप महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने कामिल पूरण के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 60 रन जुटाए। कामिल 27 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेटमायर ने 26 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 43 रन की पारी खेली।
इस टीम ने 105 रन तक चौथा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शेरफन रदफोर्ड (32) ने क्वेंटिन सैम्पसन (21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 46 रन जुटाए। रोस्टन चेज (नाबाद 5) ने शमर स्प्रिंगर (नाबाद 35) के साथ आठवें विकेट के लिए 13 गेंदों में 35 रन की अटूट साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी।
भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद टी20 सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से जीता,लेकिन दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीरीज के अंतिम दो मुकाबले 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाने हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3rd T20: Abhishek storm in Indore; West Indies lose by 14 runs; India leads 2-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 3rd t20, abhishek storm, indore, west indies, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved