• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, भूपेंद्र यादव और सीएम मोहन यादव ने किया पौधरोपण

Target to plant 51 lakh trees in Indore, Bhupendra Yadav and CM Mohan Yadav planted saplings - Indore News in Hindi

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पौधरोपण किया। भूपेंद्र यादव ने सीएम मोहन यादव के साथ इंदौर के राजवाड़ा में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिसर के अंदर पौधरोपण किया। दरअसल, इंदौर के बिजासन में स्थित बीएसएफ रेंज में मातृ वन की स्थापना की गई है, जिसमें 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे रोपे जा रहे हैं। इस जगह पर महिलाएं पौधरोपण कर रही हैं, इसलिए इस स्थान को 'मातृ वन' नाम दिया गया है।
बीएसएफ प्रांगण में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी मां संतरा देवी की स्मृति में आम का पौधा लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी मां लीलाबाई की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में पर्यावरण के संरक्षण के लिए की गई पहल की सराहना की और पौधरोपण को जरूरी बताया।
राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान को अपने हाथ में लिया है। उन्होंने पीएम मोदी के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने दावा किया कि इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के इस महाअभियान की शुरुआत 'क्लीन के साथ ग्रीन' होने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का जो संकल्प लिया है, उसे इंदौर की जनता ने स्वीकार है। इंदौर विश्व का पहला शहर होगा, जहां एक दिन में 11 लाख और एक सप्ताह में 51 लाख पौधे लगेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Target to plant 51 lakh trees in Indore, Bhupendra Yadav and CM Mohan Yadav planted saplings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore, madhya pradesh, ek ped maa ke naam abhiyan, union forest and environment minister, bhupendra yadav, chief minister mohan yadav, planted trees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved