• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों का विरोध, कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा

Students protest against rigging in exam results in Indore, submit memorandum at Collector office - Indore News in Hindi

इंदौर। इंदौर में जेल प्रहरी, जेल उप निरीक्षक और वनरक्षक की परीक्षा परिणाम में हुई धांधली के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें आठ दिनों के भीतर पूरी नहीं की जातीं, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। यह मामला 13 दिसंबर 2024 को घोषित परीक्षा परिणाम से जुड़ा है, जिसमें एक छात्र, राजा भैया प्रजापति, जो सतना का रहने वाला है, ने 100 नंबर के पेपर में 101.66 अंक अर्जित किए। छात्रों का आरोप है कि यह अंकन प्रक्रिया में धांधली का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि टॉप 10 विद्यार्थियों में दो छात्र सतना जिले से हैं, चार ग्वालियर से और चार भोपाल से, जिससे पूरे परीक्षा परिणाम पर संदेह पैदा होता है। छात्रों ने शासन से आग्रह किया कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और उन केंद्रों पर वैज्ञानिक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद राऊ तहसीलदार नारायण नादेड़ ने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी, खासकर जब 100 अंक के पेपर में 101.66 अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि क्या यह परिणाम सही है, और शासन स्तर पर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students protest against rigging in exam results in Indore, submit memorandum at Collector office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students, protest, against, rigging, exam, results, indore, collector, office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved