• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश के गुना में ग्रामीणों से जमीन के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी

Villagers duped of 1.50 crores in the name of land in Madhya Pradeshs Guna - Guna News in Hindi

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लगभग डेढ़ सौ लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। ग्रामीणों से ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक महिला वकील बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुना जिले की सीमा राजस्थान से लगी है। वहां के बारा जिले के छीपा बड़ौद के रहने वाले लगभग डेढ़ सौ लोगों से एक महिला वकील ने गुना जिले के बमोरी में जमीन दिलाने की बात कही। ग्रामीणों से कहा गया कि उन्हें 50 हजार देने पर 15 बीघा जमीन का पटटा मिल जाएगा। महिला वकील के दलाल के तौर पर दो ग्रामीणों के झांसे में वहां के लोग आ गए और लगभग 140 लोगों ने जमीन का पटटा हासिल करने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे एक पट्टे के तौर पर 50 हजार लिए गए। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने तीन पट्टे के लिए डेढ़ लाख रुपए तक दिया है।
महिला वकील ने दो से चार दिन बाद ही एक किताब दी थी, जिसमें बाकायदा जमीन का खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि दर्ज था। उसमें राजस्व अधिकारियों के दस्तखत भी थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लगभग तीन साल से ज्यादा वक्त होने के बावजूद जमीन अब तक नहीं दी गई है।
ग्रामीणों की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस ने बताया है कि राजस्थान के कुछ लोगों के साथ जमीन के नाम पर फ्रॉड हुआ है, महिला वकील के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers duped of 1.50 crores in the name of land in Madhya Pradeshs Guna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guna, madhya pradesh, land lease, thugi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guna news, guna news in hindi, real time guna city news, real time news, guna news khas khabar, guna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved