• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जुन्नारदेव : अधिक दाम पर यूरिया बेचने पर दुकानदार पर कार्रवाई, प्रशासन ने दिया कड़ा संदेश

Junnardev: Action taken against shopkeeper for selling urea at higher price, administration gave a strong message - Chhindwara News in Hindi

जुन्नारदेव। यहां अन्नदाता को यूरिया अधिक मूल्य पर बेचने का मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दुकानदार को यूरिया अधिक दाम पर बेचते हुए देखा गया था। इस पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण दल ने ओम सांई कृपा बीज भण्डार में छापा मारा और दुकानदार ममतेश चौरिया से पूछताछ की। दुकानदार ने कहा कि यूरिया उन्हें भी अधिक महंगे दामों में मिल रहा है, इसलिए वह ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूरिया केवल निर्धारित दर पर ही बेची जानी चाहिए। एक किसान को 280 रुपये में यूरिया बेचे जाने पर निरीक्षण दल ने मौके पर जांच पड़ताल की और दुकानदार की दुकान को सील कर दिया। इसके बाद गोदाम में रखे यूरिया का वितरण भी किया गया। इस कार्रवाई के दौरान, विक्रेता द्वारा एक ग्राहक से अमर्यादित व्यवहार किए जाने की भी जानकारी मिली, जिसे अधिकारियों ने सख्त तरीके से नकारा किया और सलीके से व्यापार करने के निर्देश दिए।
इस कार्यवाही में तहसीलदार राजेंद्र टेकाम, एसडीओ कृषि प्रमोद उट्टी, और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मरकाम शामिल थे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से साफ संदेश गया कि अवैध तरीके से कीमतें बढ़ाकर बेचना स्वीकार नहीं किया जाएगा और किसानों को अधिक दाम पर यूरिया बेचना अब महंगा पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junnardev: Action taken against shopkeeper for selling urea at higher price, administration gave a strong message
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junnardev, action, taken, against, shopkeeper, selling, urea, higher, price, administration, message, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhindwara news, chhindwara news in hindi, real time chhindwara city news, real time news, chhindwara news khas khabar, chhindwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved