• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता के परिवार सहित आत्महत्या मामले पर सियासत शुरू

Politics started on the suicide case including BJP leaders family - Bhopal News in Hindi

भोपाल | मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ आत्महत्या करने के मामले में सियासत हो रही है। राजधानी के नजदीक स्थित विदिशा जिले में भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर बीते रोज आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें कहा गया है कि बच्चों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। भाजपा नेता के अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या करने का मामला सामने आने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हनुमा आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि अभी अभी अपने शहर विदिशा से एक हृदय विदारक घटना सुनी है कि विदिशा के पूर्व बीजेपी पार्षद संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित खाया जहर। गणतंत्र दिवस के दिन चारों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्यों अपने पार्षद का दुख तक न जान सके विदिशा को अपना जताने वाले शिवराज सिंह चौहान? कांग्रेस नेत्री के ट्वीट पर भाजपा के प्रदेष प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने जवाब में कहा, मौत पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाली लज्जाजनक हरकत से पहले जान लो कि उनका बेटा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित था जिससे पूरा परिवार डिप्रेशन मे था। कभी टाइम निकाल कर घर हो आती तो पता चलता न? पर हो तो कुण्ठित कांग्रेसी ही न!(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Politics started on the suicide case including BJP leaders family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, suicide, bhopal, madhya pradesh, vidisha, sanjeev mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved