• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी 11 फरवरी को झाबुआ से करेंगे चुनावी शंखनाद

PM Modi will make election conch sound from Jhabua on 11th February - Bhopal News in Hindi

भोपाल/झाबुआ।आगामी लोकसभा चुनाव की भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को जनजाति बाहुल्य झाबुआ जिले में आने वाले है।, वे यहां जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रवास को लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद माना जा रहा है। भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे और के ‘जनजातीय सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन और जनजातीय सम्मेलन की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर जारी तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद झाबुआ पहुंचे और वहां आगमन की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मददेनजर जनजातीय वर्ग के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने में लगी है। उसी क्रम में प्रधानमंत्री का जनजातीय बाहुल्य जिले का प्रवास हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will make election conch sound from Jhabua on 11th February
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, jhabua, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved