• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल के बीएमएचआरसी में सिर्फ कोविड की जांच होगी

Only Covid will be investigated in Bhopal BMHRC - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में गैस पीड़ितों के उपचार वाले अस्पताल भोपाल मेमोरियल हस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में अब सिर्फ कोविड-19 के नमूनों की टेस्टिंग होगी। पूर्व में राज्य सरकार ने इस अस्पताल को कोविड-19 के लिए राज्य स्तरीय उपचार संस्थान के रूप में चिन्हित किया था। राज्य शासन के स्वास्थ्य संचालनालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 की चिन्हांकित सूची में से हटा दिया है। इस अस्पताल में अब कोविड-19 की सैम्पल टेस्टिंग ही होगी। यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आयुक्त ने जारी किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर गैस पीड़ितों के अस्पताल बीएमएचआरसी को कोविड-19 के लिए राज्यस्तरीय उपचार संस्थान के तौर पर चिन्हित किया था। साथ ही इस संस्थान के संचालन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी भोपाल को सौंप दी गई थी। इससे गैस पीड़ितों में रोष था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only Covid will be investigated in Bhopal BMHRC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, bmhrc, investigation of kovid, covid- 19, coronavirus, कोरोना वायरस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved