• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध : कमलनाथ-सिंधिया करेंगे बैलगाड़ी की सवारी

Kamal Nath and Scindia ride on bullock cart on Tuesday in Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को राजधानी में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया बैलगाड़ी पर सवार होकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि बैलगाड़ी यात्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए करों को कम करने और इसे जीएसटी के दायरे में लाने के लिए प्रस्ताव शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamal Nath and Scindia ride on bullock cart on Tuesday in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamal nath, scindia, bullock cart, bhopal, congress state president kamal nath, mp jyotiraditya scindia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved