• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र के कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक दांगी का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

Corona-infected Congress MLA Dangi dies of MP - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे और उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफ र ने बताया है कि विधायक दांगी का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनका निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे। सोमवार देर रात को दागी ने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्घांजलि। बताया गया है कि दांगी का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया था। जहां उनका निधन हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corona-infected Congress MLA Dangi dies of MP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona-infected congress mla dangi, dies of mp, corona infected, medanta hospital, coronavirus, covid-19, unlock 04, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved