भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल के तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार रात यहां पहुंचेंगे। उनका भोपाल प्रवास औपचारिक रूप से 18 से 20 अगस्त तक रहेगा, जिसके लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। हर तरफ बड़े-बड़े होर्डिग और बैनर लगाए गए हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, शाह गुरुवार रात नौ बजे नियमित उड़ान से राजाभोज हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहां से वह स्टेट हैंगर जाएंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वह रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, शाह 18 से 20 अगस्त तक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ही रुकेंगे। इन तीन दिनों में वे संगठन और मंत्रियों के साथ अन्य प्रमुख लोगों से अलग-अलग बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope