• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन पर थरूर - पी.टी. उषा आमने-सामने

Tharoor on wrestlers protest - P.T. usha face to face - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम्। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केरल की ही एक साथी सांसद पी.टी. उषा पर नई दिल्ली में भारतीय पहलवानों द्वारा जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर उनके बयान पर नाराजगी जताई है। महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कुछ शीर्ष पहलवान नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। वर्तमान में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य और हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष नियुक्त की गई पी.टी. उषा ने कहा था कि आईओए में एथलीटों का आयोग है और सड़कों पर जाने की बजाय पहलवान आयोग के पास जा सकते थे। अपनी इस टिप्पणी के कारण उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट किया: प्रिय पी.टी. उषा, बार-बार और प्रचंड यौन उत्पीड़न सहने वाले अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध को कम करके देखना आपको शोभा नहीं देता है। अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई से राष्ट्र की छवि धूमिल नहीं होती है; उनकी चिंताओं को सुनने, उनकी जांच करने और उचित कार्रवाई करने की बजाय उनकी अनदेखी करने से जरूर होती है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tharoor on wrestlers protest - P.T. usha face to face
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ptusha, pt usha, पीटी उषा, congress, shashi tharoor, thiruvananthapuram, wrestling federation of india wfi, brij bhushan sharan singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved