• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक: बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को कहा 'विष कन्या'

Karnataka: BJP MLA calls Sonia Gandhi a poison girl - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से करने के एक दिन बाद, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी को 'विष कन्या' करार दिया। विजयपुरा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने खड़गे से सवाल किया, अगर पीएम मोदी जहरीले सांप हैं, तो सोनिया गांधी जरूर विष कन्या हैं? राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते, खड़गे को नहीं पता कि प्रधानमंत्री का सम्मान कैसे किया जाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा, कोई नहीं जानता कि इतनी निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग करने पर यतनाल का क्या होगा। शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस यतनाल की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी माफी मांगनी चाहिए और यतनाल को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ बयान देना बीजेपी नेताओं की बुरी आदत है। उन्होंने कहा, हमारी ताकत 13 मई को पता चलेगी।
इस बीच, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा है कि वह यतनाल के बयानों से सहमत नहीं हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: BJP MLA calls Sonia Gandhi a poison girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, congress president, mallikarjun kharge, prime minister, narendra modi, bjp mla, congress, sonia gandhi, basangouda patil yatnal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved