• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप, भाजपा नेता को सशर्त जमानत

Karnataka: BJP leader granted conditional bail amidst allegations of removing 198 Muslim voters from the list in Belagavi - Belagaum News in Hindi

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी में एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस मामले में भाजपा नेता डॉ. रवि पाटिल को गिरफ्तारी के डर से राहत मिल गई है। बेलगावी की दूसरी अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। दरअसल, डॉ. रवि पाटिल पर 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम एसआईआर के जरिए डिलीट कराने का आरोप लगा था। इस मामले में डॉ. रवि पाटिल समेत 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। डॉ. रवि बी. पाटिल ने वर्ष 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बेलगावी उत्तर (बेलगाम उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके खिलाफ मार्केट पुलिस स्टेशन में वार्ड 12 के बीएलओ की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होते ही भाजपा नेता डॉ. रवि पाटिल अंडरग्राउंड हो गए थे।
मार्केट पुलिस स्टेशन अपराध संख्या 218/2026 के तहत डॉ. रवि पाटिल, विजय हॉस्पिटल के स्टाफ प्रशांत मुंदिनमनी और शंकर नायक समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी देने और शहर में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है। यह शिकायत बीएनएस एक्ट की धारा 318(4), 336(3), 336(4), 353, 61(2), 3(5), 3(7), 192, 190 के तहत दर्ज की गई है।
बेलगावी मार्केट पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह घटना 22 सितंबर को बेलगावी के वीरभद्रनगर में पोलिंग बूथ 195 और 196 पर हुई थी।
आरोप है कि उन्होंने जीवित और कानूनी रूप से वैध वोटर्स के नाम डिलीट कराने की कोशिश की थी। उन पर फॉर्म नंबर 7 के जरिए नाम हटाने की कोशिश का आरोप है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: BJP leader granted conditional bail amidst allegations of removing 198 Muslim voters from the list in Belagavi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, belagavi, voter list, sir, muslim voters, ravi b patil, bjp leader, conditional bail, elkarnataka, election commission, form 7, market police station, indian electoral processection commission, indian electoral process, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, belagaum news, belagaum news in hindi, real time belagaum city news, real time news, belagaum news khas khabar, belagaum news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved