रांची। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अरोपी फरार है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार पंडरिया गांव में एक वैवाहिक समारोह के बाद लड़की अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी, तब कुछ युवकों ने दोनों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने लड़की के मित्र को जान मारने की धमकी देकर भगा दिया और लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद सोमवार को भंडरा थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पांच आरोपियों सुखदेव उरांव, शम्भु उरांव, विकास उरांव, प्रमोद उरांव और माइकल उरांव को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
--आईएएनएस
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत
Daily Horoscope