• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : 31.7 प्रतिशत अभिभावक कोविड वैक्सीन के बाद स्कूल खोले जाने के पक्ष में

Jharkhand: 31.7 percent parents in favor of opening school after Covid vaccine - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड में 31.7 प्रतिशत अभिभावक बाजार में कोरोनावायरस वैक्सीन आने के बाद ही स्कूल खोले जाने के पक्ष में हैं। झारखंड सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के बीच ऑनलाइन परीक्षण करवाया। ऑनलाइन परीक्षण 31 अगस्त तक करवाया गया। सर्वे के अनुसार, "करीब 31.7 प्रतिशत अभिभावक बाजार में कोरोनावायरस वैक्सीन आने के बाद ही स्कूल खोले जाने के पक्ष में हैं। 88 प्रतिशत अभिभावक सिलेबस कम करने के पक्ष में हैं। करीब 48 प्रतिशत अभिभावक 50 फीसदी तक सिलेबस कम करने के पक्ष में हैं। करीब 25 प्रतिशत अभिभावक सितंबर में स्कूल खोले जाने के पक्ष में हैं।" करीब 12,320 अभिभावक सर्वे में शामिल हुए। सर्वे में सरकारी, निजी और सेंट्रल स्कूलों के अभिभावक शामिल हुए।
करीब 14.12 प्रतिशत अभिभावकों ने कहा कि वे सरकार के दोबारा स्कूल खोले जाने के फैसले का साथ देंगे।
राज्य में बीते दो दिनों में, 5,000 से ज्यादा नए कोविड केस आए हैं। अबतक राज्य में 43,902 मामले सामने आए हैं और इस महामारी से 428 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में, 2300 से ज्यादा लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: 31.7 percent parents in favor of opening school after Covid vaccine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, 317 percent parents, covid vaccine, school opening parties, coronavirus, covid-19, unlock 04, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved