• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 300 करोड़ का हेमंत और कांग्रेस से कनेक्शन : बाबूलाल मरांडी

Hemant, Rs 300 crore found from MP Dheeraj Sahus hideouts and connection with Congress: Babulal Marandi - Ranchi News in Hindi

रांची। भाजपा ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर छापे में भारी मात्रा में कैश बरामदगी को लेकर कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आईटी की छापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ की रकम से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कनेक्शन हैं। इसमें उनका भी हिस्सा हो सकता है। इस मामले में धीरज साहू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ईडी को इस मामले को टेकओवर कर धीरज साहू से कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग सहित झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में भाजपा धरना और प्रदर्शन करेगी। आयकर छापेमारी में बरामद यह रकम शराब घोटाले से जुटाई गई है। इस घोटाले के कर्ता-धर्ता झारखंड के ही नेता हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे, ऐसी संभावना है।
मरांडी ने कहा कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने की बात चर्चा में आई थी। इतनी बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है। इसके पूर्व भी झारखंड में हुए ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। मुझे आशंका है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़ दिया गया या फिर छुपाया गया। जांच जैसे-जैसे तेज होगी सच सामने आएगा।
मरांडी ने कहा कि गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। झारखंड का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना होगा। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hemant, Rs 300 crore found from MP Dheeraj Sahus hideouts and connection with Congress: Babulal Marandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, bjp, rajya sabha mp, dheeraj sahu, income tax raids, congress, jharkhand government, state bjp president, babulal marandi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved