• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू

Departure of polling parties by helicopter starts in Naxal affected areas of Jharkhand - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गई। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है।
पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान कराएंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 हेलीपैड बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में 13 जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, दुमका व पाकुड़ जिले में 366 पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 65 हेलीपैड बनाये गये थे। पोलिंग पार्टी को बूथों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को 106 बार उड़ान भरनी पड़ी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Departure of polling parties by helicopter starts in Naxal affected areas of Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, naxal, helicopter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved