• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में अपराधियों ने पति-पत्‍नी को गोलियों से भूना

Criminals shot husband and wife in Ranchi - Ranchi News in Hindi

रांची, । रांची में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक दंपति को गोलियों से भून डाला। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात पंडरा ओपी क्षेत्र में ओझा मार्केट के पास जनक नगर की है। मृतकों के नाम बिरसा उरांव और सोनी मुंडा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं पर तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव शाम में अपने घर लौटा था और उसकी पत्‍नी घर के बाहरी हिस्से में खाना बना रही थी। इसी दौरान दो अपराधी पहुंचे और दोनों पर कई गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, बिरसा उरांव हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने तीन शादियां की थीं। सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्‍नी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे कोई रंजिश या जमीन का विवाद हो सकता है। इसके अलावा बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminals shot husband and wife in Ranchi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criminals in ranchi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved