• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

झारखंड में क्यों हारी BJP, सांसद ने गिनाए चौंकाने वाले कारण, पार्टी नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के कई नेता निराश हैं। वे पार्टी को अभी से 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटने की भी नसीहत दे रहे हैं। राज्य की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चौंकाने वाला बयान दिया है। निशिकांत दुबे ने साफ शब्दों में कहा है कि अपनों से ज्यादा बाहरियों पर भरोसा करने से पार्टी चुनाव हारी है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को ईमानदार बताते हुए उम्मीद जाहिर की है कि आगे सब अच्छा होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब रघुवर दास के रवैये, टिकट वितरण में खेल और संगठनात्मक चूकों को लेकर पार्टी के कई नेता शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट भेज रहे हैं। निशिकांत दुबे ने भी अपनी रपट पार्टी नेतृत्व को भेजी है। उन्होंने रिपोर्ट में क्या लिखा है, वह सामने नहीं आया है। लेकिन फेसबुक पोस्ट में उन्होंने जो कुछ लिखा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। दुबे ने सोशल मीडिया पर उन छह खास सीटों का हवाला दिया है, जहां भाजपा को किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही बागियों से हार का सामना करना पड़ा है। फेसबुक पोस्ट में दुबे ने लिखा है, जो झारखंड का चुनाव विश्लेषण कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वे सभी जल्दबाजी कर रहे हैं। भाजपा के बागियों के कारण या कार्यकर्ताओं के आकलन के कारण हम हारे हैं। दूसरी पार्टी से आए लोगों पर हमने ज्यादा भरोसा किया।
चतरा से सत्यानन्द भोक्ता, लातेहार से बैद्यनाथ राम, बहरागोडा से समीर मोंहती, बरही से उमाशंकर अकेला, बरकट्टा से अमित यादव व जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय आदि की जीत इसका उदाहरण है। गौरतलब है कि बरक_ा सीट पर भाजपा के बागी अमित यादव ने 24 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव को हराया। जानकी यादव झाविमो से भाजपा में आए थे। इस सीट से जब अमित यादव को टिकट नहीं मिला तो वह निर्दल मैदान में उतर गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP Nishikant Dubey tells reasons of party defeat in jharkhand assembly election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mp nishikant dubey, reasons of party defeat, jharkhand assembly election, bjp, nishikant dubey, jharkhand, raghubar das, sudesh mahto, ajsu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved