• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेविंग ब्लेड से पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या, शव के पास बैठकर गा रहा था दर्द भरा गाना

Wife was murdered by shaving her neck with shaving blade, was singing a painful song sitting near the dead body - Ranchi News in Hindi

रांची। दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने शेविंग करने वाले ब्लेड से पत्नी का गला काट डाला। शरीर के नाजुक अंगों को भी ब्लेड से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह उसके शव के पास दर्दभरा गाना गाने लगा। वारदात झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था।
पत्नी एतवरिया घर में नहीं थी। रमेश पहले से नशे में धुत था। खाना न मिलने से वह गुस्से से भड़क उठा। उसकी पत्नी भी नशे में थी और वह गांव में ही घूमने गयी थी।
इसके बाद वह पत्नी को ढूंढकर लाया। इस दौरान दोनों में खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ और रमेश ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के शरीर के गुप्त हिस्सों को भी काट दिया।
इसके बाद वह उसके शव के पास बैठकर फूल और कांटे का गम से भरा गाना गा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wife was murdered by shaving her neck with shaving blade, was singing a painful song sitting near the dead body
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaving blade, painful, ranchi, crime news in hindi, crime news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved