• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिविल कोर्ट में नौकरी का अवसर, अटेंडेंट के पदों के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Job Opportunity at Civil Court: Apply for Attendant Positions by April 30 - Ranchi News in Hindi

रांची। कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिविल कोर्ट पाकुड़ ने अटेंडेंट के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सिविल कोर्ट पाकुड़ की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सिविल कोर्ट पाकुड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, पाकुड़, पोस्ट-पाकुड़, जिला-पाकुड़, पिन कोड संख्या-816107' पते पर तय लास्ट डेट या उससे पहले तक डाक कर दें।
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रखने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Job Opportunity at Civil Court: Apply for Attendant Positions by April 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: civil court pakur recruitment, attendant jobs jharkhand, govt jobs 2026, court vacancy india, 10th pass jobs, pakur court application form, sarkari naukri update, career news in hindi, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved