• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : प्रेमी को वीडियो कॉल कर युवती ने दी जान, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Jharkhand: Young Woman Ends Life While on Video Call with Lover; Family Alleges Mental Harassment - Chatra News in Hindi

चतरा । झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे दोनों परिवारों ने रजामंदी देते हुए विवाह का निर्णय लिया था। गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को फंदे से झूलते हुए लाइव देखा। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू कुमार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और सुसाइड के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Young Woman Ends Life While on Video Call with Lover; Family Alleges Mental Harassment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mental harassment, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chatra news, chatra news in hindi, real time chatra city news, real time news, chatra news khas khabar, chatra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved